एंटरटेनमेंट

मेक्सिको की फातिमा बोश बनीं मिस यूनिवर्स 2025; भारत की मणिका टॉप-30 तक पहुंचीं

मेक्सिको की फातिमा बोश फर्नांडेज ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब जीत लिया है। 25 वर्षीय फातिमा ने अंतिम राउंड में बाकी दावेदारों को पछाड़ते हुए यह ताज अपने नाम किया। भारत की मणिका विश्वकर्मा टॉप-30 तक पहुंचीं, लेकिन टॉप-12 में जगह नहीं बना सकीं।


टॉप-5 में ये देश पहुंचे

चार राउंड के बाद मिस यूनिवर्स 2025 के टॉप-5 कंटेस्टेंट्स इस प्रकार रहे—

मेक्सिको – फातिमा बोश (विजेता)

थाइलैंड – प्रवीनार सिंह (फर्स्ट रनर-अप)

वेनेजुएला – स्टेफनी अबसाली (सेकेंड रनर-अप)

फिलीपींस – आतिसा मनालो (4th स्थान)

आइवरी कोस्ट – ओलिविया यासे (5th स्थान)

फातिमा को मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया थेलविग ने क्राउन पहनाया।


फाइनल Q&A ने जिताया ताज

फातिमा से सवाल पूछा गया:

“2025 में एक महिला होने की सबसे बड़ी चुनौती क्या है, और मिस यूनिवर्स बनकर आप महिलाओं के लिए एक सुरक्षित दुनिया कैसे तैयार करेंगी?”

फातिमा ने जवाब दिया:

“एक महिला और मिस यूनिवर्स के रूप में मैं अपनी आवाज को दूसरों की सेवा में लगाऊंगी। बहादुर महिलाएं ही इतिहास बनाती हैं और आज हमें मिलकर बदलाव लाना है।”

उनके आत्मविश्वास और सशक्तिकरण वाले जवाब ने जजों को प्रभावित किया।


फातिमा से जुड़ा विवाद—बेवकूफ कहे जाने पर सेरेमनी छोड़ी थी

4 नवंबर 2025 को हुई सैश सेरेमनी के दौरान मिस यूनिवर्स थाइलैंड के डायरेक्टर नवात इतसराग्रिसिल ने फातिमा को प्रमोशनल इवेंट में शामिल न होने पर “डंबहेड” (बेवकूफ) कह दिया।
विरोध करने पर उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की गई, जिसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स ने एकजुट होकर सेरेमनी छोड़ दी।

विवाद बढ़ने पर मिस यूनिवर्स संगठन के को-फाउंडर ने नवात को आधिकारिक गतिविधियों से बाहर कर दिया।
बाद में नवात ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी पड़ी।

भारत की मणिका विश्वकर्मा—टॉप-30 में बनाई जगह

फिनाले की शुरुआत में मणिका ने व्हाइट गाउन में शानदार इंट्रोडक्शन दिया और टॉप-30 में शामिल हुईं।
स्विमसूट राउंड के बाद टॉप-12 चुनें गए, जिसमें वह आगे नहीं बढ़ सकीं।

पहले भी विवादों में रहीं फातिमा

सितंबर 2025 में मिस मेक्सिको बनने के बाद भी फातिमा ने ऑर्गनाइजेशन पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि स्टेज पर उन्हें सिर्फ चार प्रतियोगियों ने बधाई दी, जबकि रनर-अप्स को ज्यादा समर्थन मिला।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button