मिड-डे मील कर्मचारियों का आंदोलन तेज, वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे कुक

बिजापुर | छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बिजापुर जिले से एक बार फिर नक्सली हिंसा की खबर सामने आई है। जिले के अंदरूनी इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED के विस्फोट में एक 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब युवक रोज़मर्रा के काम से इलाके से गुजर रहा था।
विस्फोट इतना तेज था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इलाके में और कितने विस्फोटक लगाए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के इरादे से यह प्रेशर IED लगाया था, लेकिन इसकी चपेट में एक निर्दोष ग्रामीण आ गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। एहतियातन आसपास के गांवों में आवाजाही पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
सुरक्षा बलों ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल या संदिग्ध इलाकों में बिना सूचना के न जाएं और किसी भी संदिग्ध वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। घटना ने एक बार फिर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।



