जांजगीर-चांपा
खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर 14 वाहन जप्त
लोकेशन: जांजगीर-चांपा
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देश पर खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण की निरीक्षण अभियान चलाया।
08 दिसम्बर: बम्हनीडीह और पुछेली क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते 2 हाईवा और 1 ट्रैक्टर जप्त।
10 दिसम्बर: केवा और नवापारा क्षेत्र में 4 हाईवा जप्त, चालक फरार।
आज: हनुमानधारा, चाँपा क्षेत्र में 2 ट्रैक्टर और 1 वाहन पत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त पाए गए।
कलेक्टर महोबे ने निर्देश दिए कि अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत कार्रवाई होगी। साथ ही, भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई और न्यायालय में परिवाद दर्ज किया जाएगा।




