क्राइम

एकतरफा प्रेम के विवाद में नाबालिग छात्रा की मौत, वार्ड पार्षद के बेटे पर गंभीर आरोप

बिहार की राजधानी पटना से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। गोपालपुर थाना क्षेत्र के बेरिया गांव में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, 17 जनवरी को छात्रा पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का आरोप वार्ड पार्षद के बेटे आदित्य पासवान पर है। छात्रा 10वीं कक्षा की छात्रा थी और अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी।
परिजनों और पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा था। घटना के दिन रास्ते में विवाद के दौरान यह वारदात हुई। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में भर्ती कराया गया था, जहां 22 जनवरी की रात उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि छात्रा ने उपचार के दौरान अपना बयान दर्ज कराया था। आरोपी घटना के बाद फरार था, बाद में उसने पटना सिटी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button