बिलासपुर

न्यायधानी में कराटे का कमाल: राज्य स्तरीय चैंपियनशिप सम्पन्न, 515 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

मुरली नायर
बिलासपुर, छत्तीसगढ़

न्यायधानी बिलासपुर में कराटे का जुनून और जज़्बा एक बार फिर देखने को मिला। डीपी विप्र महाविद्यालय में 27 और 28 दिसंबर को आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप रविवार को रंगारंग और गौरवपूर्ण माहौल के साथ सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से कुल 515 खिलाड़ी शामिल हुए, जिनमें 5 वर्ष से लेकर 21 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
जांजगीर-चांपा जिले की टीम ने इस चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रशिक्षक रामू भैना, उपाध्यक्ष मुरली नायर और सचिव अमन नामदेव के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने कई पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
अमन नामदेव को कुमेते में सिल्वर मेडल, भुवन भैना को काता में गोल्ड और कुमेते में सिल्वर मेडल,
ममता कश्यप ने काता और कुमेते दोनों में गोल्ड,
आशुतोष नायर ने कुमेते में गोल्ड,
अंजली कर्ष एवं श्री नायर ने कुमेते में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

इसके अलावा दीपेंद्र यादव ने ब्राउन मेडल जीतकर अपनी क्षमता दिखाई।
वहीं बिलासपुर की ओर से सीनियर बालक वर्ग में काजी हसनुर ने गोल्ड मेडल हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया।
इस सफल आयोजन में कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष और मुख्य आयोजक अविनाश शेट्टी,
कराटे एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष सुशील चंद्र सर, महासचिव तापस बोस सहित प्रतीक सोनी, नीतू सिंह, संजुक्ता दास, मनोज यादव, ठाकुर कर्ण सिंह, फिजा बानो, संजय बंजारे और देवेंद्र यादव ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button