छत्तीसगढ़सक्ती

मनरेगा में 19.28 लाख की गड़बड़ी, तकनीकी सहायक बर्खास्त

रिपोर्टर: लाला उपाध्याय / लोकेशन: सक्ती

सक्ती जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मनरेगा में हुई बड़ी अनियमितता पर प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। ग्राम पंचायत गोबरा, जनपद पंचायत डभरा में लाखों रुपये के गबन का मामला उजागर होने के बाद तकनीकी सहायक संजय धिरहे की सेवा समाप्त कर दी गई है।

दरअसल, यह पूरा मामला मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्यों में अनियमितता से जुड़ा हुआ है। जांच में सामने आया कि ग्राम पंचायत गोबरा में बिना वास्तविक काम कराए ही कागजों में कार्य पूर्ण दिखाकर करीब 19 लाख 28 हजार रुपये की राशि का आहरण कर लिया गया।
जांच टीम ने जब मौके पर जाकर कार्यों का सत्यापन किया, तो कई कार्य या तो अधूरे पाए गए या फिर अस्तित्व में ही नहीं थे। इसके अलावा तकनीकी मूल्यांकन में भी गंभीर लापरवाही और वित्तीय अनियमितता सामने आई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन पर जिला पंचायत सीईओ ने कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायक संजय धिरहे की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं।
यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ संविदा सेवा भर्ती नियम 2012 के तहत की गई है। प्रशासन का कहना है कि शासकीय योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

फिलहाल इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं अन्य पंचायतों में भी जांच की संभावना जताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button