सूरजपुर

विधायक भूलन सिंह मरावी बोले— यह बजट विकसित भारत की मजबूत नींव

संवाददाता:- सुरेन्द्र साहू
लोकेशन:- सूरजपुर, छत्तीसगढ़


केंद्र सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट को लेकर प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने इसे देश के सर्वांगीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। विधायक मरावी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में तैयार यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि बजट में कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक अधोसंरचना के निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में भी विकास की रफ्तार तेज होगी।

विधायक मरावी ने आगे कहा कि सड़कों, रेल, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, आवास और ऊर्जा क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। वहीं युवाओं के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वयं सहायता समूहों को मजबूती और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को सरकार की समावेशी सोच का प्रतीक बताया। अंत में विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को साकार करने का स्पष्ट रोडमैप है, जिसका सकारात्मक प्रभाव आने वाले वर्षों में आम नागरिकों के जीवन स्तर पर दिखाई देगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button