सक्ती

किसानों के सम्मान में सड़क पर उतरे विधायक रामकुमार यादव

लोकेशन:- सक्ती जिला
दिनांक:- 27/01/2026
रिपोर्टर:- लाला उपाध्याय


सक्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां धान का टोकन नहीं कटने से परेशान किसानों के समर्थन में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव धरने पर बैठ गए हैं। किसानों की समस्याओं को लेकर विधायक ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आंदोलन की शुरुआत कर दी है। विधायक का कहना है कि जब तक किसानों के धान का टोकन काटना शुरू नहीं किया जाता, तब तक यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

सक्ती जिले में इन दिनों धान बेचने को लेकर किसान भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। भाजपा सरकार पर आरोप है कि किसानों के टोकन में 40 प्रतिशत तक की कटौती कर दी गई है और जबरन किसानों से रकबा समर्पण कराया जा रहा है।
इन्हीं मांगों को लेकर चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव आज कलेक्टर कार्यालय सक्ती में धरने पर बैठ गए।
विधायक रामकुमार यादव ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए किसानों का धान खरीदना ही नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि यह सीधे तौर पर किसानों के हक पर हमला है और सरकार को तुरंत अपने फैसले वापस लेने चाहिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button