मनरेगा बचाओ संग्राम: कलेक्टोरेट घेराव को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, बड़ी संख्या में जांजगीर चलने का आह्वान

जांजगीर-चांपा
मनरेगा के तहत किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा को लेकर चल रहे “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा द्वारा कलेक्टोरेट घेराव की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक चांपा के प्रभारी नागेंद्र गुप्ता ने उपस्थित कांग्रेसजनों से कल होने वाले कलेक्टोरेट घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर जांजगीर पहुंचने का आह्वान किया।
बैठक में बताया गया कि यह घेराव कार्यक्रम किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों को लेकर बेहद अहम है, जिसमें प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी विजय जांगिड़, विजय केशरवानी सहित जिले के सभी विधायकगणों की उपस्थिति प्रस्तावित है।
बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष सुनील साधवानी ने किया। उन्होंने कल के घेराव कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सभी कांग्रेसजन दोपहर 12:30 बजे नंदा बुक डिपो के सामने एकत्रित होंगे और वहां से एक साथ जांजगीर के लिए रवाना होंगे।
बैठक के अंत में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशन सोनी ने आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने आसपास के किसान भाइयों और मजदूरों को भी साथ लेकर कार्यक्रम में शामिल हों, ताकि यह आंदोलन और अधिक प्रभावी बन सके।
इस बैठक में प्रमुख रूप से मनरेगा प्रभारी नागेंद्र गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील साधवानी, मंडल अध्यक्ष राज सरोज, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत, श्रीमती शांति सोनी, नेता प्रतिपक्ष हरीश पांडेय, किशन सोनी, पार्षद पवन आर्य, ललित देवांगन, अंजली देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन, वरिष्ठ कांग्रेसी उमेश तिवारी, भूपेंद्र चंद्रा, अनिल बनकर, पूर्व पार्षद डुग्गु प्रधान, रंजन कैवर्त, राकेश जोशी, युवा नेता भागीरथी दुबे, हाशिम खान, अनिता प्रकाश, कविता देवांगन, राजू शर्मा, परदेशी कुर्रे, जीवन बंजारे, संजय साधवानी, संजय देवांगन, इतवारी यादव, विष्णु गाड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



