टेक्नोलॉजी

मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकते हैं महंगे, 2026 में 16–20% तक बढ़ेंगी कीमतें, एयरटेल को ज्यादा फायदा संभव

मोबाइल यूजर्स के लिए एक बार फिर महंगाई की खबर है। देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया साल 2026 में अपने मोबाइल रिचार्ज प्लान महंगे कर सकती हैं। मॉर्गन स्टैनली की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 4G और 5G प्लान की कीमतों में 16 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

इस संभावित बढ़ोतरी का असर प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के ग्राहकों पर पड़ेगा। रिचार्ज महंगे होने से यूजर्स को हर महीने ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसका सीधा फायदा टेलीकॉम कंपनियों की कमाई पर पड़ेगा और वित्तीय वर्ष 2027 में प्रति ग्राहक औसत आय (ARPU) में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्राइस हाइक से सबसे ज्यादा फायदा भारती एयरटेल को होगा, क्योंकि कंपनी का यूजर बेस मजबूत है और ARPU पहले से बेहतर स्थिति में है। वहीं, वोडाफोन आइडिया जैसे छोटे प्लेयर जियो और एयरटेल के कदम का इंतजार करेंगे और उसी के मुताबिक अपनी रणनीति तय कर सकते हैं।

अगर यह बढ़ोतरी लागू होती है, तो आने वाले समय में मोबाइल सेवाएं यूज करना आम लोगों के लिए और महंगा हो सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button