एंटरटेनमेंट

मोहनलाल की मां शांताकुमारी का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, श्रद्धांजलि देने पहुंचे ममूटी

कोच्चि
मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की मां शांताकुमारी का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार, 30 दिसंबर को केरल के कोच्चि में अंतिम सांस ली। शांताकुमारी लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज जारी था, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया।
मां के निधन से मोहनलाल गहरे सदमे में हैं। पूरे परिवार में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले शांताकुमारी को स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उनकी स्थिति लगातार कमजोर होती चली गई थी। वह बोलने में असमर्थ थीं और आंखों के इशारों से ही संवाद करती थीं।
मां के बेहद करीब थे मोहनलाल
‘दृश्यम’ फेम अभिनेता मोहनलाल हमेशा अपनी मां के बेहद करीब रहे। वे अपनी सफलता और उपलब्धियों का श्रेय अक्सर अपनी मां को देते थे। इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट्स में भी उन्होंने कई बार मां के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को जाहिर किया है। मदर्स डे के मौके पर लिखे एक ब्लॉग में मोहनलाल ने कहा था कि वे दुनिया के किसी भी कोने में हों, अपनी मां से बात करना नहीं भूलते।
श्रद्धांजलि देने पहुंचे ममूटी
शांताकुमारी के निधन की खबर मिलते ही मलयालम सुपरस्टार ममूटी भी मोहनलाल के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों और प्रशंसकों ने भी शोक व्यक्त किया है।
31 दिसंबर को होगा अंतिम संस्कार
परिवार के मुताबिक शांताकुमारी का अंतिम संस्कार 31 दिसंबर को किया जाएगा।
गौरतलब है कि मोहनलाल ने अपने माता-पिता के नाम पर एक फाउंडेशन भी स्थापित किया है, जो समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button