कोरबाछत्तीसगढ़

बालको के तिलाईडांड गांव में दिखा 12 फीट से अधिक लंबा किंग कोबरा, वन विभाग की निगरानी में सुरक्षित रेस्क्यू

रिपोर्टर – संगम दुबे

लोकेशन – कोरबा (बालको), छत्तीसगढ़

कोरबा जिले से इस वक्त एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज खबर सामने आई है।

बालको वन परिक्षेत्र अंतर्गत तिलाईडांड गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक घर के आंगन में 12 फीट से अधिक लंबे, अत्यंत विषैले किंग कोबरा को देखा।

विशालकाय किंग कोबरा आंगन में बने सेप्टिक टैंक के भीतर कुंडली मारकर बैठा हुआ था।

सांप की मौजूदगी की खबर फैलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही वनमंडलाधिकारी कोरबा के निर्देश पर वन परिक्षेत्र अधिकारी बालको, स्नैक रेस्क्यूर जितेंद्र सारथी और वन विभाग का दल तत्काल मौके पर पहुंचा।

रेस्क्यू ऑपरेशन आसान नहीं था।

सेप्टिक टैंक के भीतर बैठे अत्यधिक आक्रामक और विषैले किंग कोबरा को बाहर निकालने के लिए काफी सतर्कता और अनुभव की जरूरत थी।

करीब कड़ी मशक्कत के बाद स्नैक रेस्क्यूर जितेंद्र सारथी ने सुरक्षित तरीके से किंग कोबरा को टैंक से बाहर निकाला।

रेस्क्यू के बाद वन विभाग की निगरानी में किंग कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।

इस पूरी घटना में सबसे राहत की बात यह रही कि समय रहते रेस्क्यू हो गया और किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि इस तरह की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत विभाग को सूचना दें और खुद से किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button