जशपुर

महिला सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान का समापन, मयाली में जुटे 500 से अधिक लोग

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – कुनकुरी/मयाली
12/01/2026

जशपुर जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे 11 दिवसीय जन-जागरूकता अभियान का आज कुनकुरी क्षेत्र के ग्राम मयाली में समापन हुआ। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और महिला स्व-सहायता समूहों की बड़ी सहभागिता देखने को मिली।

जशपुर पुलिस द्वारा रजत जयंती वर्ष 2025–26 के अंतर्गत यह अभियान 1 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक जिले के शहरी, ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में संचालित किया गया। समापन कार्यक्रम में लगभग 500 से अधिक लोगों की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बालिकाओं को उनसे जुड़े अपराधों से बचाव, घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह के दुष्परिणाम, नशे के दुष्प्रभाव और साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस दौरान सुशीला साय, जनपद अध्यक्ष ने कहा “महिला सशक्तिकरण की नींव स्वयं की पहचान और आत्मनिर्भरता है। महिलाओं को समाज में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए आगे आना चाहिए।”

वहीं साइबर यूनिट द्वारा साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। वहीं नोनी रक्षा दल के माध्यम से 24 घंटे सक्रिय हेल्पलाइन नंबर 9479128400 की जानकारी भी दी गई।

शशि मोहन सिंह, एसएसपी जशपुर ने बताया कि “इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना, सामाजिक सहभागिता के माध्यम से अपराधों की रोकथाम करना है।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button