छत्तीसगढ़सूरजपुर

मां बनी हैवान! 4 महीने के मासूम को जमीन पर पटककर ली जान

लोकेशन-सूरजपुर, छत्तीसगढ़/रिपोर्टर-सुरेन्द्र साहू

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है… जहां एक मां ने गुस्से में अपने ही 4 महीने के मासूम बेटे की जान ले ली…
बच्चे के रोने से नाराज होकर मां ने उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई… पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है…

मामला सूरजपुर जिले के ग्राम जयपुर का है… जहां 25 मार्च 2026 को बृन्दावती नाम की महिला ने अपने ही 4 महीने के बेटे हंसराज को गुस्से में जमीन पर पटक दिया…
बताया जा रहा है कि बच्चा लगातार रो रहा था, जिससे नाराज होकर मां ने यह खौफनाक कदम उठाया…
घटना के बाद परिजन बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे… जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई…
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मौत का कारण सिर में गंभीर चोट बताया है…
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी मां के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया…
पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया… जिसके बाद 31 मार्च 2026 को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया…

एक मां, जो अपने बच्चे के लिए सबसे सुरक्षित जगह मानी जाती है… उसी के हाथों इस मासूम की मौत ने समाज को झकझोर कर रख दिया है…
यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि गुस्से में लिया गया एक पल का फैसला किस कदर भयावह हो सकता है…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button