छत्तीसगढ़सूरजपुर

मूलभूत सुविधाओं को लेकर सरपंच संघ का आंदोलन, 12 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना और चक्का जाम की चेतावनी

रिपोर्टर-सुरेन्द्र साहू /लोकेशन -रामानुजनगर / सूरजपुर

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर क्षेत्र में आमगांव ओपन कास्ट कोल माइंस से प्रभावित ग्राम साहली और आसपास की पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर सरपंच संघ ने आंदोलन का ऐलान किया है। जिला अध्यक्ष अमर सिंह मरकाम ने एसडीएम रामानुजनगर को पत्र सौंपकर जानकारी दी है कि 12 मार्च 2026 से ग्राम पंचायत साहली में जिला स्तरीय अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।


सरपंच संघ का कहना है कि प्रभावित गांवों में सड़क, पानी, बिजली और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पहले प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन को 20 दिनों का समय दिया गया था, लेकिन समय बीतने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
इसी के विरोध में अब सरपंच संघ ने आंदोलन का रास्ता अपनाने का फैसला लिया है। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन के साथ चक्का जाम भी किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर सूरजपुर, एसईसीएल विश्रामपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक, तहसीलदार और थाना प्रभारी रामानुजनगर को भी सूचना भेज दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button