छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

मुलमुला पुलिस की कार्रवाई: 35 पाव अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: शुभांशु मिश्रा / लोकेशन: जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मुलमुला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को भारी मात्रा में देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

मामला थाना मुलमुला क्षेत्र का है, जहां 20 मार्च 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम बुटराभांवर की ओर से साइकिल में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई की। घेराबंदी कर आरोपी अक्तु केवट (36 वर्ष), निवासी परसदा शंकर नगर वार्ड नंबर 01, को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत लगभग 2800 रुपये बताई जा रही है, बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पारस पटेल सहित पुलिस टीम के अमृत सूर्या, भूपेंद्र कंवर, राजेश कश्यप, ओमप्रकाश डहरिया और सुंदर अनंत का सराहनीय योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button