मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट का आरोपी गिरफ्तार—एक फरार

रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
लोकेशन – जांजगीर-चांपा (मुलमुला)
जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी पुलिसिया कार्रवाई की खबर है।
थाना मुलमुला पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
दरअसल, 9 जनवरी 2026 की रात करीब साढ़े आठ बजे ग्राम खपरी निवासी वीरू कुर्रे अपने चचेरे भाई संतकुमार कुर्रे के साथ मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम कोसा मेन रोड पर नवल सिंह के घर के पास बाइक सवार दो युवकों ने रास्ता रोककर गाली-गलौच और मारपीट की, और ₹3500 नगद व दो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
पीड़ितों की शिकायत पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 26/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम कोसा निवासी विकास भंडारी उर्फ चकरी, उम्र 20 वर्ष, को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से ₹500 नगद और ओप्पो व सैमसंग कंपनी के दो मोबाइल फोन जप्त किए गए। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि घटना में शामिल दूसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश लगातार जारी है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल सहित ASI प्रमोद महार, फुलेश्वर सिदार, प्रधान आरक्षक सितेश यादव और आरक्षक अनिल अजगल्ले की सराहनीय भूमिका रही।




