कुसमी एसडीएम समेत 4 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज, आदिवासी ग्रामीण की मौत से मचा हड़कंप

लोकेशन:- बलरामपुर
रिपोर्टर:- दयाशंकर यादव
बलरामपुर से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है।
कुसमी के एसडीएम करुण डहरिया समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया गया है।
मामला हँसपुर गांव का है, जहां बीती रात आदिवासी ग्रामीणों के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। इस मारपीट की घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज जारी है।
पुलिस ने इस मामले में कुसमी एसडीएम करुण डहरिया के अलावा विक्की सिंह, सुदीप यादव और मंजीत यादव के खिलाफ हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया है।


घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं आदिवासी समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस बड़ी कार्रवाई ने प्रशासनिक महकमे में भी हलचल मचा दी है।




