सक्ती

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में बाराद्वार की मुस्कान हंसे ने जीता रजत पदक, नगर में हुआ भव्य ऐतिहासिक स्वागत

लोकेशन – बाराद्वार, जिला सक्ती
रिपोर्टर – ऋषि वैष्णव

बाराद्वार, जिला सक्ती की होनहार खिलाड़ी मुस्कान हंसे ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। इंदौर में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कराटे के 15 वर्ष आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुस्कान ने रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया।

राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल कर जब मुस्कान अपने गृह नगर बाराद्वार लौटी, तो नगरवासियों ने उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया। 20 दिसंबर को बाराद्वार रेलवे स्टेशन पर मुस्कान हंसे एवं उनके साथियों का फूल-मालाओं, बुके और जोरदार तालियों के साथ आत्मीय स्वागत किया गया।

इसके पश्चात ढोल-ताशों की गूंज के बीच नगर में भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी, युवा, महिला एवं बच्चे शामिल हुए। पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष जितेश शर्मा, थाना प्रभारी बाराद्वार, पार्षद अजय सिंह राजपूत, ओमप्रकाश कुर्रे, भोजराम खूंटे, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री विराट द्विवेदी, शिक्षक संदीप यादव, कोच छतराम भैना, मुस्कान के परिजन एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

नगरवासियों ने मुस्कान की इस सफलता को पूरे सक्ती जिले के लिए गर्व का क्षण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं मुस्कान हंसे ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, परिवार और शिक्षकों को दिया और आगे भी देश के लिए पदक जीतने का संकल्प जताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button