क्राइमछत्तीसगढ़बलरामपुर

सेंदूर नदी में मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी, पत्नी और प्रेमी निकले हत्यारे — बलरामपुर पुलिस की बड़ी सफलता

लोकेशन:
बलरामपुर
संवाददाता:
दयाशंकर यादव

बलरामपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेंदूर नदी के किनारे रेत में दबे मिले अज्ञात शव के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्या के पीछे मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी शामिल पाए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
दरअसल, 29 जनवरी 2026 की शाम थाना बलरामपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सतिमेसर में सेंदूर नदी किनारे रेत में दबा हुआ एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की मौत गंभीर चोट पहुंचाकर की गई हत्या के कारण हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में एक विशेष जांच टीम गठित की गई। लगातार प्रयासों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान विश्वनाथ केरकेट्टा, निवासी ग्राम सतिमेसर के रूप में की।
जांच में यह भी सामने आया कि मृतक की पत्नी क्लोरिंटिका केरकेट्टा का विवेक टोप्पो नामक युवक के साथ अवैध प्रेम संबंध था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दोनों ने मिलकर मृतक को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 12 जनवरी 2026 को मृतक को बहाने से बुलाया गया और 14 जनवरी की रात उसे नदी किनारे ले जाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव की पहचान छुपाने के उद्देश्य से उसे रेत में दबा दिया गया, साथ ही मृतक का मोबाइल फोन और दस्तावेज भी गायब कर दिए गए।
लगातार पूछताछ और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में विवेक टोप्पो (31 वर्ष) और क्लोरिंटिका केरकेट्टा (31 वर्ष) शामिल हैं। दोनों के खिलाफ थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 21/2026 के तहत धारा 103(1) और 238 बीएनएस में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button