ना NDA, ना I.N.D.I.A… विजय की पार्टी TVK अकेले लड़ेगी चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा मोड़ सामने आया है। Vijay ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam आगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी और किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी।
Chennai में आयोजित इफ्तार पार्टी के दौरान विजय ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया कि उनकी पार्टी National Democratic Alliance या I.N.D.I.A. Alliance में शामिल हो सकती है।

विजय ने कहा कि उनकी पार्टी “सिर्फ जनता की टीम” है और किसी भी राजनीतिक गठबंधन में शामिल होने की खबरें पूरी तरह अफवाह हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं करेगी।
पिछले कुछ दिनों से TVK के NDA में शामिल होने की चर्चाएं तेज थीं, लेकिन इस बयान के बाद साफ हो गया है कि विजय तमिलनाडु में एक मजबूत तीसरे विकल्प के रूप में अपनी पार्टी को स्थापित करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।





