जांजगीर-चांपा

लंबे समय से फरार 7 वारंटियों को नैला पुलिस ने दबोचा, सभी न्यायालय में पेश

रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
लोकेशन – जांजगीर–चांपा, छत्तीसगढ़

जांजगीर–चांपा पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 07 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
यह कार्रवाई चौकी नैला, थाना जांजगीर क्षेत्र में की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में चौकी नैला पुलिस ने विशेष टीम गठित कर दबिश दी और सभी 07 वारंटियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए वारंटियों में—
पाली, सिवनी और कन्हईबंद क्षेत्र के आरोपी शामिल हैं, जिनके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किए गए थे और ये आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे।
गिरफ्तार वारंटियों के नाम इस प्रकार हैं—
प्रमोद सूर्यवंशी, उम्र 21 वर्ष, निवासी पाली
विनोद कुमार सूर्यवंशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी पाली
अश्वनी धीवर, उम्र 22 वर्ष, ग्राम सिवनी
धनंजय कुमार धीवर, उम्र 23 वर्ष, ग्राम सिवनी
चित्ररेखा दिनकर, उम्र 45 वर्ष, निवासी कन्हईबंद
शिवकुमार गोयल, उम्र 36 वर्ष, निवासी कन्हईबंद
छतराम सूर्यवंशी, उम्र 48 वर्ष, निवासी पाली
सभी वारंटियों को चौकी नैला, थाना जांजगीर, जिला जांजगीर–चांपा से गिरफ्तार कर विधिवत न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय जांजगीर में पेश किया गया।
इस पूरी कार्रवाई में चौकी नैला के उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक शेख सफीउल्लाह खान, महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी खूंटे, प्रधान आरक्षक रूद्र कश्यप, जगदीश विजय, सतीश राणा, आरक्षक नवीन तरुण, भुवनेश्वर पटेल, अश्वनी मार्बल तथा महिला आरक्षक शकुंतला नेताम का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button