एंटरटेनमेंट

“ओ रोमियो” ट्रेलर लॉन्च में नाराज हुए नाना पाटेकर: शाहिद-कॉस्टार की लेट आने पर छोड़ दिया इवेंट

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म “ओ रोमियो” के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सीनियर अभिनेता नाना पाटेकर नाराज होकर कार्यक्रम छोड़कर चले गए।
एनडीटीवी के अनुसार, इवेंट बुधवार दोपहर 12 बजे शुरू होना था। नाना पाटेकर समय के पाबंद हैं और तय समय पर पहुंच गए। लेकिन लीड एक्टर्स शाहिद और तृप्ति मौके पर नहीं थे। नाना ने करीब एक घंटे तक इंतजार किया, फिर नाराज होकर इवेंट छोड़ दिया। उनका इवेंट छोड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह बार-बार घड़ी दिखाते और समय का हवाला देते नजर आए।
डायरेक्टर विशाल भारद्वाज का रिएक्शन
फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने नाना पाटेकर की नाराजगी को लेकर कहा:
“नाना स्कूल के उस बदमाश बच्चे की तरह हैं जो सबका मज़ाक उड़ाता है, एंटरटेन करता है और जिसके साथ हर कोई रहना चाहता है। हमारी 27 साल की दोस्ती है और पहली बार साथ काम किया। उन्होंने अपने सिग्नेचर स्टाइल में कहा ‘एक घंटा मुझे वेट करवाया, मैं जा रहा हूं’। हमें कुछ बुरा नहीं लगा, यही चीज़ उन्हें नाना पाटेकर बनाती है।”
फिल्म की रिलीज़
“ओ रोमियो” 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल और रणदीप हुड्डा अहम भूमिकाओं में हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button