नेशनल हाईवे बना मौत का रास्ता! गहरे गड्ढे ने ली युवक की जान, सिस्टम कटघरे में

लोकेशन – कटघोरा–अंबिकापुर नेशनल हाईवे 130, कोरबा
रिपोर्टर – सरोज रात्रे
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सिस्टम की लापरवाही ने एक ज़िंदगी छीन ली है।
कटघोरा से अंबिकापुर को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 130 अब मौत का रास्ता बनता जा रहा है।
कोरबा जिले के गुरसिया क्षेत्र में तान नदी पर बने जर्जर पुल पर मौजूद गहरे गड्ढे ने एक युवक की जान ले ली,
जबकि उसके साथ स्कूटी पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान कोरबा निवासी प्रकाश श्रीवास के रूप में हुई है।


हादसा उस वक्त हुआ, जब तीनों युवक कोरबा से परला की ओर जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के परिजनों का साफ आरोप है कि—
यह पुल लंबे समय से बदहाल हालत में था,
कई बार शिकायतें की गईं,
लेकिन नेशनल हाईवे प्रबंधन ने आंखें मूंदे रखीं।
इस दर्दनाक हादसे के बाद राजनीतिक घमासान भी तेज हो गया है।
युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए
नेशनल हाईवे के जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है—
क्या एक और मौत के बाद जागेगा सिस्टम?
या फिर NH-130 यूं ही लापरवाही की भेंट चढ़ता रहेगा?




