जांजगीर-चांपा

22 दिसंबर को जांजगीर में भाजपा की विशाल जनसभा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा करेंगे संबोधन

लोकेशन-जांजगीर, छत्तीसगढ़

रिपोर्टर-जय ठाकुर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आगामी 22 दिसंबर को जांजगीर के दौरे पर रहेंगे। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपेड खोखरा में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वे हजारों की संख्या में जुटने वाले कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित करेंगे।

इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्रीगण, सांसद, विधायक, साथ ही संभाग और जिला संगठन के प्रभारी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज जिला प्रशासन और भाजपा संगठन की संयुक्त टीम ने हेलीपेड स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल, जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, समीर शुक्ला, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, आईटी सेल के जिला संयोजक अनिल शर्मा एवं सोशल मीडिया के जिला संयोजक गौरव तिवारी उपस्थित रहे।

वहीं जिला प्रशासन की ओर से जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ सहित प्रशासन की पूरी टीम ने सुरक्षा, यातायात और मंच व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने रविवार शाम चार बजे भाजपा कार्यालय जांजगीर में कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक भी बुलाई है, जिसमें जनसभा को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

भाजपा संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत और ऐतिहासिक जनसभा को लेकर पूरी तरह से जुटा हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button