बिज़नेस

31 दिसंबर को Zomato-Swiggy-Blinkit की देशव्यापी हड़ताल, नए साल की पार्टी से पहले ऑनलाइन डिलीवरी पर ब्रेक

नए साल की पार्टी से पहले ऑनलाइन फूड और ग्रोसरी ऑर्डर करने वालों को झटका लग सकता है। 31 दिसंबर 2025 को Zomato, Swiggy, Blinkit, Zepto, Amazon और Flipkart से जुड़े डिलीवरी पार्टनर्स ने देशभर में हड़ताल का ऐलान किया है। इस दिन शाम से बड़ी संख्या में डिलीवरी कर्मचारी ऐप से लॉगआउट रहेंगे, जिससे ऑनलाइन ऑर्डर प्रभावित होने की पूरी संभावना है।
यह हड़ताल तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) और इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स (IFAT) के आह्वान पर हो रही है। दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता समेत कई बड़े शहरों और टियर-2 शहरों में इसका असर दिख सकता है। अनुमान है कि 1 लाख से ज्यादा डिलीवरी पार्टनर काम नहीं करेंगे।
यूनियनों का कहना है कि तेज़ी से बढ़ते क्विक कॉमर्स और फूड डिलीवरी सेक्टर के बावजूद डिलीवरी कर्मचारियों को न तो उचित कमाई मिल रही है और न ही नौकरी की सुरक्षा। बढ़ते दबाव, कम इंसेंटिव और खराब कार्य परिस्थितियों के विरोध में नए साल की सबसे व्यस्त शाम को हड़ताल का फैसला लिया गया है।
ऐसे में 31 दिसंबर को ऑनलाइन फूड डिलीवरी, ग्रोसरी और लास्ट-मिनट शॉपिंग में दिक्कत आ सकती है। पार्टी की तैयारी कर रहे लोगों को पहले से वैकल्पिक इंतजाम करने की सलाह दी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button