छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

रंजिश में युवक को जिंदा जलाने का प्रयास, नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर-शुभांशु मिश्रा/लोकेशन-नवागढ़

जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां रंजिश के चलते एक युवक को डीजल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
घटना दिनांक 15 फरवरी 2026 की है, जब आहत विशू सारथी ग्राम कटौद में मेला देखने पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी आकाश कुमार कर्ष (20 वर्ष), निवासी ग्राम कटौद, थाना नवागढ़, मौके पर पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए विशू सारथी के ऊपर डीजल डाल दिया। इसके बाद आरोपी ने माचिस जलाकर उसे आग के हवाले कर दिया।
आग लगते ही विशू सारथी गंभीर रूप से झुलस गया और अपनी जान बचाने के लिए पास ही स्थित तालाब में कूद गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल युवक को परिजनों द्वारा तत्काल उपचार हेतु रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 67/2026 धारा 109, 296, 351(3) बीएनएस के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button