जांजगीर-चांपा

37वें सड़क सुरक्षा माह में NCC छात्रों को यातायात नियमों का दिया गया प्रशिक्षण

रिपोर्टर:- शुभांशु मिश्रा
लोकेशन:- जांजगीर

जांजगीर-चांपा पुलिस की ओर से 37वें सड़क सुरक्षा माह के तहत आज एक अहम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कचहरी चौक, जांजगीर में यातायात पुलिस ने NCC के छात्रों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा।

दरअसल, 37वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत दिनांक 16 जनवरी 2026 को कचहरी चौक, जांजगीर में यातायात पुलिस जांजगीर-चांपा द्वारा NCC के छात्रों के लिए विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान छात्रों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा के महत्व और यातायात सिग्नलों—लाल, पीला और हरा—के संकेतों की जानकारी दी गई।

यातायात पुलिस ने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग से होने वाले खतरों, सुरक्षित पैदल चलने के नियम और सड़क पर अनुशासन बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
छात्रों को बताया गया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों के जीवन की सुरक्षा का माध्यम है।
कार्यक्रम के अंत में NCC छात्रों ने यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस जागरूकता कार्यक्रम में उपनिरीक्षक विनोद जाटवर, प्रधान आरक्षक अनुराग सिंह, आरक्षक पुनीत यादव, चंद्रशेखर ओग्रे एवं नरेश खांडे का सराहनीय योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button