तलाक की अफवाहों पर नेहा कक्कड़ ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- पति और परिवार को मत घसीटो

नई दिल्ली
सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही तलाक की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। सोशल मीडिया पर रिश्तों से ब्रेक लेने की भावुक पोस्ट के बाद नेहा के तलाक की चर्चाएं तेज हो गई थीं, लेकिन अब उन्होंने साफ कर दिया है कि वे तलाक नहीं ले रहीं।
नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि उनके मासूम पति और प्यारे परिवार को इस मामले में न घसीटा जाए। उन्होंने कहा कि वे आज जो भी हैं, अपने परिवार के सपोर्ट की वजह से हैं। नेहा ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी परेशानी कुछ लोगों और सिस्टम से है, न कि अपने पति या परिवार से।
सिंगर ने माना कि भावनाओं में आकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना उनकी गलती थी, क्योंकि बात का बतंगड़ बना दिया जाता है। उन्होंने फैंस से समझदारी दिखाने की अपील की और कहा कि अब वे अपनी पर्सनल लाइफ पर सार्वजनिक रूप से बात नहीं करेंगी।
गौरतलब है कि एक दिन पहले नेहा कक्कड़ ने सभी रिश्तों और जिम्मेदारियों से ब्रेक लेने की बात कही थी, जिसके बाद तलाक की अटकलें लगने लगीं। साथ ही उन्होंने पैपराजी और फैंस से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की भी अपील की थी।
नेहा कक्कड़ हाल के दिनों में अपने गाने ‘कैंडी शॉप’ को लेकर ट्रोलिंग और मेलबर्न कॉन्सर्ट विवाद के चलते भी चर्चा में रही हैं। अब उन्होंने साफ कर दिया है कि तलाक की खबरें महज अफवाह हैं और वे जल्द ही दमदार वापसी करेंगी।




