कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में विकास की नई दिशा — कलेक्टर दुदावत का औचक निरीक्षण, कन्वेंशन हॉल बनेगा साइंस एग्ज़ीबिशन सेंटर

कोरबा, छत्तीसगढ़

रिपोर्टर: संगम दुबे

कोरबा से बड़ी ख़बर… कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज नगर निगम क्षेत्र में निर्मित और निर्माणाधीन भवनों का औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने कई अहम निर्देश दिए, जिसमें नगर निगम सभागार के सौंदर्यीकरण से लेकर सुविधाओं के विस्तार तक शामिल हैं।कलेक्टर ने विशेष तौर पर कन्वेंशन हॉल का निरीक्षण किया… और इसे शहर की नई पहचान के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कन्वेंशन हॉल को साइंस एग्ज़ीबिशन और प्लेनेटेरियम सेंटर के रूप में विकसित किया जाए।

कलेक्टर दुदावत ने कहा… हॉल को विद्यार्थियों के लिए विज्ञान प्रदर्शनों का केंद्र बनाया जाए, जहां साइंस से जुड़े नवाचार, प्रयोग और मॉडल्स लाइव प्रदर्शित किए जा सकें। इससे छात्रों को न सिर्फ़ शैक्षणिक लाभ मिलेगा, बल्कि विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में रुचि भी बढ़ेगी।नगर निगम सभागार की बात करें तो… कलेक्टर ने इसके सौंदर्यीकरण, बेसिक सुविधाओं और फर्निशिंग को बेहतर करने पर ज़ोर दिया है… ताकि यह शहर के महत्वपूर्ण आयोजनों के लिए एक आकर्षक और सक्षम स्थल बन सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button