भाजपा महिला मोर्चा जिला जांजगीर-चांपा की नई कार्यकारिणी घोषित, अकलतरा की पार्षद सुनीता सिंह बनीं जिला महामंत्री

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन माननीय श्री पवन साय के मार्गदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्रीमती विभा अवस्थी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय श्री अंबेश जांगड़े की सहमति से महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोषी सिंह द्वारा महिला मोर्चा जिला जांजगीर-चांपा की जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं मंडल अध्यक्षों की सूची घोषित की गई।


इस सूची में अकलतरा नगर पालिका की सक्रिय पार्षद सुनीता सिंह को भाजपा महिला मोर्चा, जिला जांजगीर-चांपा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका, जनसंपर्क और जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि सुनीता सिंह की नियुक्ति से जिले में महिला मोर्चा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। वे संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को महिलाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगी।
नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने सुनीता सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि वे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करते हुए जिले में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाएंगी।






