सूरजपुर

सूरजपुर में पर्यटन को नई उड़ान—पहाड़गांव झील में बोटिंग सुविधा शुरू, महिलाओं ने संभाली कमान

लोकेशन – सूरजपुर, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू

सूरजपुर जिले में पर्यटन को गति देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक सराहनीय पहल की है। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश पर सूरजपुर जनपद के पहाड़गांव में बोटिंग सुविधा की आधिकारिक शुरुआत कर दी गई है। प्राकृतिक सुंदरता से घिरी यह झील, जो खोखनिया बांध के निर्माण के बाद अस्तित्व में आई, अब नए पर्यटन केंद्र के रूप में तेजी से पहचान बना रही है।

अंबिकापुर रोड स्थित सिलफिली के समीप बसे इस पर्यटन स्थल की खासियत है इसका शांत वातावरण, हरियाली से घिरी पहाड़ियां और झील का आकर्षक फैलाव। इन खूबियों के चलते यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

स्थल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि—
पर्यटन विकास के लिए यहां सभी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाए।
पार्किंग, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा उपाय और अन्य आवश्यक सुविधाओं को उन्नत करने की प्रक्रिया तेज की जाए।

सबसे खास बात यह है कि यहां बोटिंग संचालन की जिम्मेदारी महिला स्व-सहायता समूह को सौंपी गई है। इससे न केवल स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि उनकी आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी।

पर्यटन विभाग का मानना है कि पहाड़गांव की यह पहल जिले के इको-टूरिज्म को एक नई पहचान दिलाएगी और जल्द ही यह स्थान सूरजपुर का प्रमुख आकर्षण बन सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button