सक्ती

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में नई जिम्मेदारी, गजानंद देवांगन को सौंपी गई सिवनी मंडल की कमान, पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

सक्ति

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला सक्ती द्वारा संगठन विस्तार के तहत मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। इस सूची में चांपा के समीप स्थित सिवनी गांव निवासी गजानंद देवांगन को सिवनी मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति की खबर सामने आते ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।
गजानंद देवांगन लंबे समय से पार्टी से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और विभिन्न सामाजिक व संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार भाग लेते रहे हैं। क्षेत्र में उनकी पहचान सरल, मिलनसार और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में मानी जाती है। संगठन ने उनकी सक्रियता, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और समाज के विभिन्न वर्गों से बेहतर संपर्क को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी है।

नियुक्ति के बाद गजानंद देवांगन ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेम पटेल के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।स्थानीय कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को क्षेत्र में नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button