सक्ती

सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को नई रफ्तार, पीएम श्री स्कूल डभरा में 89 छात्राओं को मिली साइकिलस्लग (Slug):

लोकेशन – सक्ति जिला
दिनांक:- 13/01/2026
रिपोर्टर – लाला उपाध्याय

सक्ति जिले से शिक्षा को प्रोत्साहन देने वाली एक सकारात्मक खबर सामने आई है।
पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी–इंग्लिश मीडियम स्कूल, डभरा में आज सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां कुल 89 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं।
पैकेज / स्क्रिप्ट (Script):
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें विद्यालय आने–जाने में सुविधा प्रदान करना रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत डभरा के अध्यक्ष दीपक साहू रहे।

कार्यक्रम में स्कूल संचालन समिति के अध्यक्ष नेतराम चंद्रा, मंडल अध्यक्ष दिनेश बरेठ, पूर्व मंडल अध्यक्ष घासीराम अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद सुनंदा बरेठ, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण चौहान, पीएम श्री स्कूल डभरा के प्राचार्य हेमंत साहू, वरिष्ठ नागरिक कवंलधर साहू सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं मौजूद रहे।
साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्राओं का कहना है कि इस योजना से उन्हें स्कूल आने–जाने में आसानी होगी और उनकी पढ़ाई बिना बाधा के जारी रह सकेगी।
छात्राओं ने इस पहल के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button