छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

नए साल की शुरुआत आस्था से — मनका दाई खोखरा मंदिरों में श्रद्धालुओं का रेला

दीपक यादव

जांजगीर-चांपा

नए साल की शुरुआत आस्था और विश्वास के साथ… जांजगीर-चांपा में मनका दाई खोखरा मंदिरों में आज श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।नववर्ष पर बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही परिवार सहित मंदिर पहुंचे… भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की और देश की शांति एवं सुरक्षा के लिए विशेष प्रार्थनाएँ कीं।मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का ऐसा माहौल रहा… जिसे देखकर साफ झलक रहा था कि लोगों में नए साल को लेकर कितना उत्साह है।

बुजुर्ग हों या युवा… महिलाएँ हों या विद्यार्थी… सबने पूरे विश्वास के साथ भगवान के चरणों में शीश नवाया… और नए साल के मंगलमय होने की कामना की।श्रद्धालुओं का कहना है कि… साल की शुरुआत ईश्वर के दर्शन से करने पर पूरे वर्ष सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।शान्ति लता, एक श्रद्धालु, बताती हैं कि “आस्था आज भी लोगों को जोड़ती है… और नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।”नए साल के स्वागत में जहां उल्लास और उमंग का माहौल दिखा… वहीं मंदिरों में आस्था की यह तस्वीर… समाज में एकजुटता और आध्यात्मिक विश्वास का मजबूत संदेश देती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button