छत्तीसगढ़सरगुजा

लापरवाही की भेंट चढ़ा नवजात, अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर-नर्स

रिपोर्टर: विनीत मिश्रा
लोकेशन: अंबिकापुर

अंबिकापुर से स्वास्थ्य व्यवस्था की एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है, जिसने एक नवजात शिशु की जान ले ली। मामला लखनपुर विकासखंड के कुन्नी शासकीय अस्पताल का है, जहां गांव का एक परिवार अपनी बहू गौरी यादव की डिलीवरी कराने अस्पताल पहुंचा था।


परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में ऑन-ड्यूटी नर्स और मेडिकल ऑफिसर नदारद मिले। महिला को जब तेज प्रसव पीड़ा हुई तो मजबूरी में एक सफाई कर्मी द्वारा ही डिलीवरी कराई गई। इस लापरवाही के चलते नवजात शिशु की मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी और स्टाफ की अनुपस्थिति में आखिर कब तक ऐसे सिस्टम की लापरवाही मासूम जिंदगियों पर भारी पड़ती रहेगी—और कब प्रशासन इस पर ठोस कार्रवाई करेगा?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button