लोकेशन – भैयाथान, सूरजपुर
रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू
भैयाथान ब्लॉक से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।भैयाथान से करीब 10 किलोमीटर दूर बैजनाथपुर रोड किनारे झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सुबह करीब 7 बजे इस मामले की जानकारी भैयाथान बीएमओ राकेश सिंह को मिली, जिसके बाद उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तुरंत डॉक्टरों की टीम मौके पर भेजी।




मौके से नवजात को सुरक्षित निकालकर भैयाथान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।बीएमओ राकेश सिंह के अनुसार नवजात की हालत फिलहाल स्थिर है और बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है।हालांकि अब तक नवजात के परिजनों या जन्म देने वाली मां की कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किसने इस मासूम को यूं झाड़ियों में फेंक दिया।




