जशपुर में कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष यूडी मिंज का पदभार ग्रहण, विभिन्न मुद्दों में रैली निकालकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – जशपुर
जशपुर जिले में कांग्रेस के नव न्युक्त जिलाध्यक्ष यूडी मिंज का पदभार ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जशपुर में बढ़ती समस्याओं को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर में रैली निकालकर सड़क से लेकर स्वास्थ्य, बिजली और धान खरीदी जैसे मुद्दों पर खुलकर सामने आई। कांग्रेस ने राज्यपाल को 12 बिंदुओं वाला विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।


कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में कहा कि जशपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधाएँ चरमराई हुई हैं—अस्पतालों में डॉक्टरों और दवाइयों की भारी कमी है। वहीं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की सड़कें बुरी तरह जर्जर हो चुकी हैं, जिससे मरीजों, छात्रों और किसानों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
शिक्षा व्यवस्था में गिरावट, स्कूलों में शिक्षकों की कमी के साथ बिजली बिलों में गड़बड़ी और गलत स्मार्ट मीटर से परेशान जनता को लेकर कांग्रेस ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।
वहीं धान खरीदी में अनियमितता, किसानों का रकबा घटाने और अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को फायदा पहुँचाने के आरोपों ने भी कांग्रेस को आक्रामक बना दिया।
सबसे बड़ा विवाद भूमि कर में 800% की बढ़ोतरी को लेकर रहा, जिसे कांग्रेस ने सीधे–सीधे जनता पर आर्थिक बोझ बताया और इसे तुरंत रद्द करने की मांग की।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जिले की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।




