जांजगीर-चांपा
प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा कार्यों की रात्रि चौपाल आयोजित
जांजगीर-चांपा
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिले में जन चौपाल और रात्रि चौपाल आयोजित की जा रही हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर इन चौपालों में ग्रामीणों को योजनाओं की प्रगति और दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
नवागढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पचेड़ा में आयोजित चौपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों, निर्माण की समय-सीमा और प्रथम किस्त प्राप्त करने वाले हितग्राहियों से संवाद किया गया। अधिकारियों ने जल संरक्षण अभियान, डबरी निर्माण और कृषि उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर जोर दिया।




