जांजगीर-चांपा में पुलिस की रात्रि दबिश कार्रवाई—16 फरार वारंटी गिरफ्तार, 132 निगरानी व गुंडा बदमाशों की सघन चेकिंग

जांजगीर-चांपा
जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने बीती रात बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के सतत मार्गदर्शन में यह अभियान जिलेभर में एक साथ संचालित किया गया।
रात्रिकालीन अभियान के दौरान पुलिस की टीमों ने चिन्हित स्थानों पर गश्त बढ़ाई, संदिग्धों की तलाश की और फरार वारंटियों को पकड़ने के लिए दबिश दी। इस कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
16 फरार वारंटी गिरफ्तार — न्यायालय में पेश
जिले के विभिन्न थाना–चौकी क्षेत्रों से कुल 16 फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इनमें—



थाना जांजगीर: 05 गिरफ्तारी वारंट
थाना बलौदा: 01 स्थायी वारंट
थाना अकलतरा/कोटमी सोनार: 08 स्थायी वारंट
थाना पामगढ़: 02 गिरफ्तारी वारंट


132 निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की सकुनत पर चेकिंग
अभियान के तहत जिले के 132 निगरानी और गुंडा बदमाशों के घरों, ठिकानों और क्षेत्र में जाकर उनकी गतिविधियों की जांच की गई। पुलिस ने बदमाशों के—
व्यावसायिक गतिविधियों,रोज़गार के साधनों,आना-जाना,आपराधिक संपर्क की जानकारी भी एकत्र की।
स्थानीय स्तर पर मौजूद बदमाशों को शांति-व्यवस्था बनाए रखने की कड़ी चेतावनी भी दी गई है।
असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी
पुलिस ने बताया कि ऐसे लोग जो बार-बार मारपीट, विवाद या गुंडागर्दी में शामिल पाए जाते हैं, उन्हें निगरानी बदमाश/गुंडा बदमाश की सूची में शामिल करने की प्रक्रिया भी जारी है। इन पर लगातार नजर रखी जाएगी और किसी भी आपराधिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था मजबूत रखने और आपराधिक तत्वों को खत्म करने के लिए ऐसे सघन अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।
जिले में रातभर चली इस कार्रवाई से पुलिस की सख्ती और सतर्कता का साफ संकेत मिला है कि अपराधियों के लिए अब जिले में कोई जगह नहीं बचेगी।




