पचेड़ा में 15 मार्च को होगा निरंकारी क्षेत्रीय संत समागम

रिपोर्टर : मयंक / लोकेशन : जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पचेड़ा में रविवार 15 मार्च को निरंकारी क्षेत्रीय संत समागम का आयोजन किया जाएगा। यह समागम जोन-22 बी के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।



कार्यक्रम में जयपुर से महात्मा भूपराम शर्मा, ज्ञान प्रचारक एवं संयोजक तथा बिलासपुर जोन-22 के महात्मा श्याम सुन्दर की उपस्थिति में क्षेत्रीय समागम आयोजित होगा। इस समागम में बिलासपुर, चकरभाटा, कोरबा, जमनीपाली, गुरुदेवा, कटघोरा, पथलगांव, खमिया, उद्देकेरा, जैजैपुर, मधाईपुर, नवागढ़, अकलतरा, चाम्पा और जांजगीर ब्रांच के श्रद्धालु शामिल होंगे।
जांजगीर ब्रांच के मुखी परस राम बजाज ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा के आशीर्वाद से आयोजित इस संत समागम में अधिक से अधिक महात्माओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निरंकारी मिशन समय-समय पर रक्तदान शिविर, सफाई अभियान, रेलवे स्टेशन, जिला चिकित्सालय और तालाबों की सफाई जैसे जनकल्याणकारी कार्य भी करता है।

संत समागम ग्राम पचेड़ा में 15 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन से जुड़े अधिक जानकारी के लिए जांजगीर ब्रांच मुखी परस राम बजाज से संपर्क किया जा सकता है।




