हिमालय से पैदल चलकर छत्तीसगढ़ के शिवरीनारायण पहुंचे निर्मल बाबा

लोकेशन: शिवरीनारायण (जांजगीर-चांपा)
अटूट आस्था, कठिन तपस्या और दृढ़ संकल्प की जीवंत मिसाल बनकर सामने आए हैं निर्मल बाबा।
स्वामी निर्मल बाबा महाराज इन दिनों तीन हजार किलोमीटर की ऐतिहासिक पदयात्रा पर हैं, जो हिमालय से शुरू होकर अब छत्तीसगढ़ पहुंच चुकी है।
हिमालय स्थित बद्रीनाथ धाम से मां सरस्वती का पवित्र जल लेकर निकले स्वामी निर्मल बाबा महाराज आज छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की पवित्र नगरी शिवरीनारायण पहुंचे।
यहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, आरती और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।



स्वामी जी का संकल्प है कि वे यह पवित्र जल दक्षिण भारत स्थित रामेश्वरम धाम पहुंचकर भगवान शिव को अर्पित करेंगे।
यह पदयात्रा राष्ट्र की सुख-समृद्धि, सामाजिक एकता और विश्व कल्याण की भावना को समर्पित है।
करीब तीन हजार किलोमीटर की इस कठिन यात्रा में स्वामी निर्मल बाबा महाराज ने दुर्गम पहाड़ों, जंगलों और कठिन रास्तों को पार किया।
श्रद्धालुओं और अनुयायियों का कहना है कि यह पदयात्रा त्याग, तपस्या और आध्यात्मिक जागरण का संदेश दे रही है।
रामेश्वरम धाम पहुंचने पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ इस ऐतिहासिक पदयात्रा का विधिवत समापन किया जाएगा।






