राष्ट्रीय

नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोदी बोले—मैं कार्यकर्ता, वे मेरे बॉस

नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नबीन मंगलवार को निर्विरोध भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर पीएम मोदी ने 55 मिनट के संबोधन में कहा, “मैं खुद को हमेशा भाजपा का कार्यकर्ता मानता हूं। अब नितिनजी मेरे बॉस हैं और मेरे काम का आकलन करेंगे।” मोदी के इस बयान को पार्टी की संगठनात्मक परंपरा और अनुशासन का प्रतीक माना जा रहा है।
अपने पहले अध्यक्षीय भाषण में नितिन नबीन ने कहा कि “भाजपा में राजनीति सत्ता नहीं, साधना है। यह भोग नहीं, त्याग और तपस्या है। पद नहीं, जिम्मेदारी है।”
बता दें कि नितिन नबीन को 14 दिसंबर 2025 को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस, घुसपैठ, चुनावी सफलता और भाजपा की संगठनात्मक संस्कृति पर भी विस्तार से बात की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button