
पटना
बिहार की राजनीति ने आज एक बार फिर बड़ा इतिहास रचा। नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, और गांधी मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में देशभर से कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्री और नौ राज्यों के मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए।
शपथ ग्रहण के दौरान मंच पर एक दिलचस्प पल देखने को मिला, जब चिराग पासवान ने मंच पर पहुंचकर मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

दो डिप्टी CM ने भी ली शपथ
नीतीश सरकार में इस बार दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं—
सम्राट चौधरी (भाजपा)
विजय कुमार सिन्हा (भाजपा)
दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री के तुरंत बाद शपथ ली।
कुल 26 मंत्रियों ने ली शपथ—किस पार्टी को कितनी जगह?
नई मंत्रिमंडल में कुल 26 विधायक मंत्री बने, जिनमें—
जदयू के 8 मंत्री
भाजपा के 14 मंत्री
लोजपा (रामविलास) के 2 मंत्री
रालोमो और हम से 1-1 मंत्री
यह गठबंधन सरकार अपने व्यापक सामाजिक समीकरण और मजबूत राजनीतिक मैसेज के लिए चर्चा में है।
किस-किस विधायक को मिला मंत्री पद का फोन?
जदयू कोटे से जिन नेताओं को मंत्री पद के लिए कॉल मिला है, उनमें शामिल हैं—
विजय चौधरी
लेसी सिंह
श्रवण कुमार
जमा खान
अशोक चौधरी
बिजेंद्र यादव
भाजपा से—
दानापुर से बाहुबली को हराने वाले रामकृपाल यादव
जमुई विधायक श्रेयसी सिंह
दोनों का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।
इसके साथ ही—
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का मंत्री बनना भी लगभग निश्चित बताया जा रहा है।
स्पीकर बीजेपी के खाते में
विधानसभा अध्यक्ष का पद भाजपा को मिला है, और डॉ. प्रेम कुमार को स्पीकर बनाने का फैसला हुआ है।
गांधी मैदान में शक्ति प्रदर्शन जैसा माहौल
शपथ ग्रहण कार्यक्रम किसी राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन से कम नहीं रहा। सुरक्षा के उच्च स्तर, विशाल जनसमूह और VIP उपस्थिति ने इसे राज्य का सबसे चर्चित आयोजन बना दिया।




