राजनीति

नीतीश कुमार की ऐतिहासिक शपथ आज: गांधी मैदान में कड़े सुरक्षा इंतजाम, 260 होटल रूम बुक

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 10वीं बार शपथ लेंगे। समारोह के लिए पटना का गांधी मैदान पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे।

VIP मेहमान व व्यवस्था

NDA शासित राज्यों के सभी CM, उपमुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित योगी आदित्यनाथ, धामी, फडणवीस जैसे दिग्गज नेताओं को न्योता भेजा गया है। पद्म सम्मानित और कई प्रमुख हस्तियों को भी बुलाया गया है।
शहर के ताज, मौर्या और चाणक्या होटल में 260 कमरे, जबकि सरकारी गेस्ट हाउसों में अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था

PM की मौजूदगी के कारण सुरक्षा SPG के हाथ में है।

2500 पुलिस जवान

250 मजिस्ट्रेट, 250 अधिकारी

ड्रोन और स्नाइपर तैनात

128 CCTV कैमरों की मरम्मत और सक्रियता

13 गेटों में गेट नंबर-1 सिर्फ VVIP के लिए

गांधी मैदान में दो मंच

मुख्य मंच पर PM, नीतीश कुमार और NDA के CM बैठेंगे।
दूसरे मंच पर विशेष अतिथि—दोनों मंचों पर लगभग 150-150 लोगों की व्यवस्था।

राजभवन में पीएम के सम्मान में भोज

राजभवन में पीएम मोदी के लिए भोज आयोजित होगा, जिसमें लिट्टी-चोखा, सिलाव का खाजा, पंतूआ और विशेष व्यंजन परोसे जाएंगे।

नीतीश ने खुद लिया तैयारियों का जायजा

शपथ से एक दिन पहले नीतीश कुमार ने गांधी मैदान पहुंचकर मंच, सुरक्षा और अन्य तैयारियों की समीक्षा की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button