जांजगीर-चांपा

कानून से ऊपर कोई नहीं: धोखाधड़ी आरोपी विधायक के समर्थन में कांग्रेस, भाजपा का तीखा प्रहार

रिपोर्टर:- मयंक
लोकेशन:- जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर आरोप–प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
जांजगीर-चांपा से सामने आए विधायक बालेश्वर साहू धोखाधड़ी प्रकरण में अब भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर सीधा और तीखा हमला बोला है।

भाजपा का आरोप है कि 42 लाख 78 हजार रुपये की धोखाधड़ी के गंभीर मामले में आरोपी कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को लेकर,
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत खुले तौर पर बचाव में उतर आए हैं,
जो कांग्रेस की किसान-विरोधी और अपराध-समर्थक मानसिकता को उजागर करता है।

भाजपा जिला कार्यालय जांजगीर-चांपा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि
यह मामला राजनीति का नहीं बल्कि कानून और न्यायालय का है।
भाजपा के अनुसार,
विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ तीन अलग-अलग आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं—
▪ दो मामले स्थानीय विवाद और कानून-व्यवस्था से जुड़े
▪ जबकि तीसरा मामला गंभीर आर्थिक अपराध से संबंधित है।

ग्राफिक्स/फैक्ट पॉइंट्स:
मामला दर्ज: 03 अक्टूबर 2025
धाराएं: IPC 420, 467, 468, 471, 34
आरोप: किसान राजकुमार शर्मा से 42.78 लाख की धोखाधड़ी
सह-आरोपी: गौतम राठौर पहले ही जेल में

भाजपा ने स्पष्ट किया कि
जांच के दौरान सह-आरोपी को जेल भेजा गया,
जबकि विधायक बालेश्वर साहू को माननीय उच्च न्यायालय से अंतरिम संरक्षण मिला।
हालांकि, जांच पूरी होने के बाद जब पुलिस ने सभी साक्ष्यों के साथ चालान न्यायालय में पेश किया,
तो न्यायालय ने कानून के अनुसार आदेश पारित करते हुए विधायक को जेल भेज दिया।

“यदि कोई यह सोचता है कि विधायक होने से कानून उसके लिए अलग हो जाएगा,
तो यह लोकतंत्र के खिलाफ है।
भाजपा की परंपरा रही है — कानून से ऊपर कोई नहीं।”

भाजपा ने कांग्रेस से मांग की है कि
किसानों के साथ धोखाधड़ी के आरोपी विधायक बालेश्वर साहू तत्काल इस्तीफा दें
और कांग्रेस पार्टी उन्हें तुरंत निष्कासित करे।
भाजपा का कहना है कि
न्यायालय के आदेशों का सम्मान करना हर नागरिक और हर राजनीतिक दल का कर्तव्य है,
लेकिन कांग्रेस नेताओं द्वारा इस मामले को राजनीतिक रंग देना
उनकी मंशा पर सवाल खड़े करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button