छत्तीसगढ़सूरजपुर

लकड़ी तस्करी में लगे अमानक ट्रैक्टर ने ली शिक्षिका की जान, सिस्टम सवालों के कटघरे में

लोकेशन: सूरजपुर, छत्तीसगढ़/रिपोर्टर: शुभांशु मिश्रा

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।
यहां लिप्टिस पेड़ों की अवैध तस्करी में प्रयुक्त तेज रफ्तार और अमानक ट्रैक्टर की टक्कर से एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 5 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल है।
घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कुशालपुर के पास की है।


बताया जा रहा है कि दूसरे राज्य से आए लकड़ी तस्करी में लगे ट्रैक्टर ने स्कूल जा रही शिक्षिका की स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
इस भीषण हादसे में शिक्षिका शिफा त्रिपाठी (32 वर्ष) ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बच्चा सिर और पैर में गंभीर चोट लगने के कारण जिला चिकित्सालय में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि आखिर क्यों पिछले एक साल से स्वतंत्र पत्रकारों द्वारा लगातार चेतावनी देने के बावजूद प्रशासन ने इन अमानक और अवैध ट्रैक्टरों पर सख्त कार्रवाई नहीं की?
यातायात नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर फर्राटा भरते ये ट्रैक्टर आज एक शिक्षिका की जान ले चुके हैं।
एक हंसता-खेलता परिवार इस हादसे से पूरी तरह तबाह हो गया है और अब सिस्टम की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।
क्या प्रशासन इस दर्दनाक घटना से सबक लेकर लकड़ी तस्करी में लगे इन ट्रैक्टरों पर कड़ी कार्रवाई करेगा?
या फिर ऐसे हादसे आगे भी दोहराए जाते रहेंगे?
बहरहाल, शिक्षिका की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है और प्रशासन कटघरे में खड़ा नजर आ रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button