रायपुर

रायपुर में शुरू हुआ उत्तर भारतीय समाज क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2, 10 टीमें दिखा रहीं दमदार प्रदर्शन

रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेल भावना और सामाजिक एकता का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। उत्तर भारतीय समाज रायपुर, छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट रायपुर, और अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन (छत्तीसगढ़ इकाई) के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर भारतीय समाज क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का शानदार आगाज हुआ।

आठ दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित सेकरसा स्टेडियम में 9 से 16 नवंबर तक किया जा रहा है। रंगारंग आतिशबाजी और उत्साह से भरे माहौल में रविवार को टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट में 10 टीमें, चार मैच प्रतिदिन

टूर्नामेंट के आयोजक और भाजपा नेता रविंद्र सिंह ने बताया कि समाज के युवा खिलाड़ियों को मंच देने की भावना से यह आयोजन शुरू किया गया है |इस बार 10 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। आयोजकों ने बताया कि खिलाड़ियों की संख्या अधिक थी, इसलिए मैचों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए टीमों की संख्या सीमित रखी गई है।

“समाज को जोड़ने का सुनहरा मंच”
रायपुर नगर निगम की पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अनामिका सिंह ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ खेल नहीं बल्कि समाज को जोड़ने का माध्यम भी है।
इस टूर्नामेंट ने न केवल खेल के प्रति उत्साह जगाया है बल्कि समाज में एकता, अनुशासन और सहयोग की भावना को भी मजबूत किया है। आने वाले दिनों में सेकरसा स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिनका इंतजार क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button