NSS इकाई ने चित्रकूट जलप्रपात में चलाया मेगा स्वच्छता अभियान, छात्रों ने बढ़-चढ़कर किया सहभाग

मयंक की रिपोर्ट
बस्तर में N.S.S. इकाई द्वारा चित्रकूट जलप्रपात के पास मेगा स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोहंडीगुड़ा के नवीन शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। प्राचार्य महोदय और जिला एनएसएस अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में छात्रों ने जलप्रपात क्षेत्र और आसपास फैले प्लास्टिक कचरे, बोतलों और अन्य अपशिष्टों को साफ कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि पर्यटन स्थलों की सुंदरता और पर्यावरण को बचाना सभी की जिम्मेदारी है। प्रतिभागियों ने यह भी संकल्प लिया कि वे आगे भी ऐसे अभियानों में शामिल होकर समाज में स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देंगे।


NSS टीम ने अभियान के सफल आयोजन पर छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं ने चित्रकूट जलप्रपात के प्राकृतिक सौंदर्य को सुरक्षित रखने का संदेश देते हुए स्वच्छ बस्तर, हरित बस्तर का संकल्प दोहराया।




