छत्तीसगढ़बिलासपुर

महर्षि यूनिवर्सिटी में NSUI का हंगामा, रजिस्ट्रार कार्यालय का घेराव

रिपोर्टर-रीतेश मोदी/लोकेशन-बिलासपुर

बिलासपुर के महर्षि यूनिवर्सिटी में NSUI के कार्यकर्ताओं ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रजिस्ट्रार कार्यालय का घेराव कर दिया। प्रदर्शन के दौरान परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
NSUI कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए व्यवस्थाओं में लापरवाही और छात्रों की समस्याओं की अनदेखी का मुद्दा उठाया। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे और मांगें पूरी होने तक हटने से साफ इनकार कर दिया।
स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके। फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button